कर्णप्रयाग। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत मुख्य बाजार में शिविर का आयोजन किया गया। जिला उद्योग केंद्र की ओर से आयोजित शिविर में 30 लोगों ने स्वरोजगार के लिए आवेदन किया। इस दौरान लोगों को सीएम सोलर योजना, पशुपालन, उद्यान, उद्योग सहित कई विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कहा गया कि सरकार योजनाओं के माध्यम से उद्यम स्थापना के लिए सब्सिडी पर ऋण उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक सुभाष शर्मा, अमित सिंह, पशुपालन विभाग के कर्मी सहित अन्य लोग मौजूद थे। संवाद
पिंडवाली गांव में अब 7 दिसंबर को होगा शिविर
कर्णप्रयाग। गैरसैंण ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांव पिंडवाली में होने वाला शिविर अब 30 नवंबर के बजाय सात दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से 30 नवंबर को शिविर स्थगित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के अलावा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। संवाद