फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ज्योतिर्मठ में जल्द बनेगा 2.95 एमएलडी का एसटीपी प्लांट

Fri, 27 Nov 2026 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरो बैंड के पास प्रस्तावित प्लांट के लिए निजी भूमि स्वामी ने दी एनओसी, जल्द होगी भूमि की खरीद
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। भू धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में सुरक्षात्मक कार्यों के साथ अब सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद भी तेज हो गई है। जीरो बैंड के पास प्रस्तावित 2.95 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। निजी भूमि स्वामी की ओर से एनओसी मिलने के बाद प्रशासन जल्द ही भूमि खरीद की प्रक्रिया पूरी करेगा। वर्ष 2023 में भू धंसाव की घटना के बाद ज्योतिर्मठ में स्लोप स्टेबलाइजेशन, ड्रेनेज और सीवरेज के कार्य प्रस्तावित किए गए थे। इसके तहत इन दिनों नगर में आठ स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। वहीं ड्रेनेज और सीवरेज का काम भी शुरू कर दिया गया है। एसटीपी निर्माण के लिए जीरो बैंड के पास भूमि चिह्नित की गई थी, लेकिन निजी भूमि होने के कारण मामला अटका हुआ था। उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि निजी भू स्वामी ने एसटीपी निर्माण के लिए एनओसी दे दी है। जल्द ही भूमि की खरीद कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नगर में सुरक्षात्मक कार्यों के साथ ड्रेनेज और सीवरेज के कार्यों को भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें