बदरीनाथ धाम में शुक्रवार को 2830 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों की दिनभर चहल-पहल बनी रही। तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन कर मनौतियां मांगीं। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। आगामी वर्ष धाम की तीर्थयात्रा बढ़ने की उम्मीद है।