जोशीमठ। उपचुनाव की आचार संहिता को देखते हुए पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी के तहत जोशीमठ पुलिस ने नीती घाटी की तरफ सुराई थोटा के पास सब्जी के एक ट्रक से 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी। थाना प्रभारी राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि सीमांत क्षेत्र नीती घाटी की तरफ सब्जी लेकर जा रहे ट्रक की चेकिंग की गई तो उसमें अवैध शराब बरामद हुई है। ट्रक को सीज कर दिया गया है। साथ ही चालक देवेंद्र कुमार निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद