फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के लिए 254 किमी की पदयात्रा शुरू

विज्ञापन
घाट बाजार से देहरादून के लिए पदयात्रा करते घाट क्षेत्र के आंदोलनकारी। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
घाट-नंदप्रयाग (19 किमी) सड़क के डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग पर आंदोलनकारियों का क्रमिक धरना और अनशन रविवार को 120वें दिन भी जारी है। आंदोलनकारियों ने मांग पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर रविवार को ढोल-दमाऊं के साथ घाट बाजार से देहरादून के लिए पदयात्रा शुरू की। आंदोलनकारी 254 किमी पैदल सफर तय कर 16 अप्रैल को देहरादून पहुंचेंगे।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह नेगी और आंदोलनकारी लक्ष्मण सिंह राणा के नेतृत्व में घाट बाजार से लगभग 60 पदयात्री देहरादून के लिए रवाना हुए। पदयात्रा रात्रि प्रवास के लिए शाम तक बदरीनाथ हाईवे पर स्थित सोनला पहुंची। मंगरोली गांव में पदयात्रा में शामिल हो रहे आंदोलनकारियों के लिए ग्रामीणों की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई। व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह और पूर्व प्रधान तेजवीर सिंह कंडेरी ने कहा कि घाट में चल रहे आंदोलन और पदयात्रा को घाट व कर्णप्रयाग विकास खंड के 121 गांवों की जनता का सहयोग मिल रहा है।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुड्डू लाल, पूर्व प्रधान तेजवीर सिंह कंडेरी, हरदीप सिंह, दीपक फर्स्वाण, दिनेश सिंह, प्रकाश भंडारी, तुलाराम पांडे, कृष्णा मैंदोली, राम सिंह रावत, हर्षवर्द्धन देवराड़ी, दिनेश सिंह, अब्बल सिंह, फते सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, बृजमोहन सिंह, सौरभ सिंह, लक्ष्मण सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इन जगहों पर होगा पदयात्रा का पड़ाव
पदयात्रा का पहला पड़ाव रविवार को सोनला में होगा। इसके बाद यात्रा गौचर, नगरासू, रुद्रप्रयाग, खांखरा, श्रीनगर, मलेथा, देवप्रयाग, साकिनधार, व्यासी, तपोवन, रानीपोखरी, कुआंवाला, हर्रावाला और देहरादून में यात्रा का पड़ाव रहेगा। यात्रा 16 अप्रैल को देहरादून पहुंचेगी। इसके बाद 17 अप्रैल को प्रदर्शन के साथ यात्र विधानसभा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें