फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 250 दिव्यांग, 265 वरिष्ठ मतदाता करेंगे मतदान

Fri, 17 Jan 2025 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर में मतगणना का प्र​शिक्षण लेते मतदान कर्मी। संवाद
विज्ञापन
चमोली : मदद के लिए हर मतदेय स्थल पर तैनात रहेंगे वालंटियर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले की 10 निकायों में 250 दिव्यांग और 265 वरिष्ठ मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं को जागरूक करने और प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों में रैंप, शौचालय, बिजली और पानी की व्यवस्था की गई है। नोडल अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने बताया कि मतदान में सहायता के लिए 18 व्हीलचेयर की व्यवस्था है। हर मतदेय स्थल पर तीन से चार वालंटियर तैनात किए हैं जो दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने और लाने में मदद करेंगे। प्रत्येक निकाय में उनके लिए वाहनों की भी व्यवस्था है। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर मैग्नीफाइड ग्लास की भी व्यवस्था है। दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देने के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नामित हैं। नगर पालिका गोपेश्वर, नगर पंचायत नंदानगर और पीपलकोटी में सुनील नेगी, कर्णप्रयाग, गौचर, नंदप्रयाग व पोखरी में रघुवीर लाल, थराली में राजेंद्र सिंह बिमोली को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन


मतगणना कर्मियों को दिया पहला प्रशिक्षण

गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। नगर निकाय चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को मतगणना कर्मियों को पहला प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 46 मतगणना पर्यवेक्षक और 138 मतगणना सहायक शामिल हुए। बताया कि सबसे पहले सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी।
पीजी कॉलेज गोपेश्वर के जिम हॉल में आयोजित प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी/सीडीओ नंदन कुमार ने कहा कि मतगणना चुनाव का महत्वपूर्ण चरण होता है। इसलिए सभी कार्मिक अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। प्रशिक्षण को गंभीरता से लें ताकि मतगणना के दिन कोई समस्या न हो। मतगणना जीजीआईसी गोपेश्वर में सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए 35 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक और तीन मतगणना सहायक रहेंगे। सहायक नोडल प्रशिक्षण आनंद सिंह ने मतगणना के दिन अध्यक्ष व सदस्यों के मतपत्रों को अलग करने, वैध व अवैध मतों की जानकारी दी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी। जब सभी टेबल पर पहले चरण की मतगणना पूरी होगी तभी दूसरा चरण शुरू होगा। कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण 24 जनवरी को दिया जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बैलेट पेपर हरे रंग का
रुद्रप्रयाग। सीडीओ डाॅ. जीएस खाती की देखरेख में चुनाव अधिकारियों व कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण हुआ। चुनाव ड्यूटी में तैनात आरओ, एआरओ, जोनल ऑफिसर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारियों समेत 187 अधिकारियों व कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में हुए प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बैलेट पेपर का रंग हरा है तथा नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए बैलेट पेपर का रंग गुलाबी है। सभासदों के लिए बैलेट पेपर का रंग सफेद होगा। इस मौके पर रिटर्निंग अधिकारी नपा रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, रिटर्निंग अधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अनीता पंवार, रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत तिलवाड़ा मीनल गुलाटी, रिटर्निंग अधिकारी गुप्तकाशी खुशवंत सिंह चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें