कर्णप्रयाग। चमोली के गौचर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 24 से 26 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय परख प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के नौ विकासखंडों से कुल 25 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा 2027 की तैयारी था। इसमें कक्षा छह, सात और आठ के सामाजिक विज्ञान विषय के लिए दक्षता आधारित वर्कशीट व प्रश्न पत्र बनाए गए। समन्वयक डॉ. गजपाल राज ने प्रतिभागियों को परख प्रश्न पत्र निर्माण की जानकारी दी। डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि कक्षा तीन से 12वीं तक के लिए सभी विषयों में दक्षता आधारित प्रश्नपत्र बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर संदर्भ समूह गठित होंगे। वर्ष 2026-27 में कक्षा तीन, छह और नौ के विद्यार्थियों के लिए परख सर्वे होगा। शिक्षक दशरथ लाल टम्टा और सोनी भंडारी ने भी सत्र को संबोधित किए। संवाद