18 अप्रैल को बदरीनाथ हाईवे के पाखी में हुए वाहन हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को बृहस्पतिवार को एनकेजी कंपनी की ओर से 25-25 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। पांच प्रभावित परिवारों को 1 करोड़ 25 लाख के चेक वितरित किए गए। दुर्घटनास्थल पर ही मृत लोगों के परिजनों ने 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई गई थी, जिसके बाद 25-25 लाख रुपये दिए जाने पर सहमति बनी। बृहस्पतिवार को एसडीएम कुमकुम जोशी की सहमति पर एनकेजी के इंचार्ज गजेंद्र गौड़, उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता तरुण सेमवाल, अवनेश पांडे और एनएचआईडीसीएल के इंजीनियर शशिकांत ने आश्रितों को मुआवजा राशि बांटी। संवाद