ग्राम पंचायत डिम्मर के टौंड तोक में अज्ञात बीमारी से 25 बकरियों की मौत हो गई जबकि अन्य कई बकरियां इस बीमारी की चपेट में हैं। बकरी पालक महिपाल लाल ने बताया कि पशुपालन विभाग को बकरियों की बीमारी के बारे में जानकारी दी गई है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. लक्षिता ने कहा कि जल्द गांव में पशु चिकित्सकों की टीम भेजकर बकरियों में होने वाली बीमारी के बारे में जानकारी जुटाकर इलाज किया जाएगा।