फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

244 के लिए दो हजार खर्च

Wed, 14 Sep 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
money
विज्ञापन
आदिबदरी तहसील के पुनगांव और बिसौंणा में ग्रामीणों को मिला राहत का चेक आफत बन गया है। 244 रुपये के चेक की राशि को बैंक से निकालने के लिए प्रभावित दो हजार खर्च कर चुुके हैं, लेकिन चेक की राशि अभी तक प्रभावितों को नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


दो जून को हुई भारी बारिश ने आदिबदरी तहसील के पुनगांव, बिसौंणा में तबाही मचाई थी। इसके चलते यहां कई नाली खेत, पैदल मार्ग, पुलिया, पेयजल लाइनें बह गई, लेकिन क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का निर्माण आज तक नहीं हो पाया। जनदबाव में प्रशासन ने 30 जुलाई 2016 को आपदा से प्रभावित किसानों को 244 रुपये का चेक थमाया, लेकिन अभी तक किसानों को चेक राशि का भुगतान नहीं हो सका।

दरअसल, प्रशासन की ओर से आदिबदरी स्टेट बैंक के सीबीएस चेक प्रभावितों को दिए गए हैं। नियमानुसार किसी भी बैंक से इन चेकों को कैश होना चाहिए, लेकिन बैंक चेक कैश नहीं कर रहा है। जबकि भारतीय स्टेट बैंक नौटी के प्रबंधक केके पंत का कहना है कि ऑनलाइन सर्वर पर खाताधारकों (प्रभावित) के हस्ताक्षर अपलोड नहीं होने से धनराशि जारी नहीं की जा सकती। पुनगांव के प्रधान रेवत सिंह, पीड़ित प्रेम सिंह, कर्ण सिंह, गंगा देवी आदि का कहना है कि 244 रुपये के लिए हम दो हजार रुपये खर्च कर दिए है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह ही गड़बड़ी की सूचना मिली। बैंक और प्रशासन के अधिकारियों से बात की गई है। गड़बड़ी दूर करते हुए प्रभावितों को बैंक जाकर चेक भुगतान लेने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन

विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी चमोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें