बदरीनाथ धाम में रविवार को 2151 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। बदरीनाथ धाम में सुबह से ही तीर्थयात्रियों की लाइन लगी रही। कई तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के साथ ही आदि केदारेश्वर, व्यास गुफा, सरस्वती नदी, भीमपुल, शेषनेत्र झील के दर्शन भी किए। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।