बदरीनाथ धाम में मौसम बना सुहावना।
- फोटो : GOPESHWAR
चारधामों में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पचास हजार के पार पहुंच गई है। अभी तक 48829 तीर्थयात्री चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। सबसे अधिक तीर्थयात्री 21180 बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे हैं।
कोरोना संक्रमण के बाद भी पूरी एहतियात बरतते हुए तीर्थयात्री चारधामों के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। दिल्ली से पहुंचे 20 तीर्थयात्रियों के दल में शामिल सुरेशानंद और मयंक का कहना है कि वे चारों धामों की तीर्थयात्रा करने पहुंचे थे। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा कर अब घरों को लौटेंगे। चारों धामों के दर्शन कर मन को सुकून मिल रहा है। बदरीनाथ पुलिस रिकार्ड के अनुसार अभी तक गंगोत्री में 5765, यमुनोत्री में 1238, केदारनाथ में 20646 और बदरीनाथ धाम में 21180 तीर्थयात्री दर्शनों को पहुंचे हैं। जबकि हेमकुंड साहिब में 2888 यात्री पहुंचे हैं। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि चारों धामों में मौसम सामान्य बना हुआ है।