फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चमोली जिले के 21 खिलाड़ी करेंगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग

Wed, 13 Nov 2024 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चमोली जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के 79 खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया और 54 पदक हासिल किए। 21 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

चमोली जिले के खेल समन्वयक केसी पंत ने बताया कि राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता छह नवंबर को पंतनगर में हुई थी। इसमें चमोली जिला तीसरे नंबर पर रहा। चमोली जिले के बालक-बालिकाओं ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में आठ स्वर्ण पदक, 22 रजत और 24 कांस्य पदक जीते हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी धर्म सिंह रावत ने बताया कि विभाग की ओर से जिला योजना के तहत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती हैं। टीम के साथ प्रशिक्षक गोपाल बिष्ट, अनूप रावत, प्रदीप नेगी, बच्ची सिंह, हरेंद्र सिंह आदि गए थे। संवाद

राष्ट्रीय स्तर पर हुआ महक अंसारी का चयन

कर्णप्रयाग। राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड की ओर से डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान महोत्सव का आयोजन देहरादून के एसजीआरआर लक्ष्मण इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें जीजीआईसी कर्णप्रयाग की महक अंसारी के मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। शिक्षिका कमला कुनियाल ने बताया कि महक अंसारी को अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। बुधवार को महक अंसारी और मार्गदर्शक शिक्षका का स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्या संगीता बिजलवाण ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें