फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत गंगा पेयजल योजना का पाइप फटा, गोपेश्वर नगर में पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। अत्यधिक ठंड के कारण मंडल घाटी में अमृत गंगा पेयजल योजना का पाइप फट जाने से गोपेश्वर नगर में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ गई है। ऐसे में नगर की लगभग बीस हजार की आबादी को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडल गांव के समीप गोपेश्वर नगर के लिए सप्लाई हो रही अमृत गंगा पेयजल योजना का पाइप अचानक फट गया, जिससे नगर में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ गई। शनिवार और रविवार को दिनभर पेयजल आपूर्ति बाधित रही। नगर के हल्दापानी, पटियालधार, सुभाषनगर, नैग्वाड़, वसंत विहार, पूल्ड हाउस, मुर्गी फार्म, मंदिर मार्ग और मुख्य बाजार में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग इस ठंड में भी प्राकृतिक जलस्रोतों से पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ओम प्रकाश नेगी, मनोज रावत, नूरद्दीन खान, महेंद्र सिंह रावत और विनोद रावत का कहना है कि जल संस्थान की ओर से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता का कहना है कि अत्यधिक ठंड के कारण मंडल गांव के समीप पेयजल योजना का एक पाइप फट गया है। संस्थान के कर्मी योजना को सुचारु करने में जुटे हैं। सोमवार से पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें