फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियाड़ी गांव को पुलिया बनाने के लिए विधायक ने दिए ढाई लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने जाख, चौंडली, दियारकोट, कुकडई, पुडियाणी, नैणी, नौटी व तोली गांव में में पंजीकृत श्रमकार्ड धारकों को 200 राशन किट बांटे। उसके बाद विधायक ने कलियाड़ी गांव में जनता की बिजली, पानी व जंगली जानवरों के आतंक की समस्याएं सुनकर आरसीसी पुलिया निर्माण के लिए विधायक निधि से ढाई लाख व महिला मंगलदल को 40 हजार रूपये देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रमुख चंद्रेश्वरी रावत, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी, सांसद प्रतिनिधि गोर्वधन कैलखुरा, गुलाब नेगी, मीडिया प्रभारी सुभाष नौटियाल, गजेंद्र सिंह, कैलाश नौटियाल, ज्योति देवी, रीना देवी, देवेंद्र रावत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें