बदरीनाथ धाम में दर्शन कर लौटते श्रद्घालु।
- फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ धाम में बुधवार को करीब दो सौ श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। अभी तक 16000 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। बुधवार को दोपहर बाद धाम में मौसम ने करवट बदली और करीब एक घंटे तक बारिश हुई, जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं श्रद्धालु ब्रह्मकपाल में पितृ तर्पण के लिए भी पहुंच रहे हैं। संवाद