गोपेश्वर। चमोली जिले में शुक्रवार रात एक बजकर नौ मिनट पर भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 3.8 नापी गई और भूकंप का केंद्र भी चमोली बाजार रहा। भूकंप की तीव्रता जमीन के अंदर लगभग दस किलोमीटर थी, जिससे अधिकांश लोगों को भूकंप के झटके का आभास नहीं हुआ। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि भूकंप से जिले में किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।