फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की पुष्प वाटिका में पैदा हो रहे मच्छर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बस स्टेशन कर्णप्रयाग में पीपल के पेड़ के चारों तरफ दो साल पहले नगर पालिका की ओर से बनाई गई पुष्प वाटिका बदहाल हो गई है। पुष्प वाटिका पर लगाए गए फव्वारे और लाइटिंग भी खराब हो गई है। दूषित पानी जमा होने से वाटिका में मच्छर पैदा हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए दो साल पहले नगर पालिका कर्णप्रयाग ने लगभग चार लाख रुपये की लागत से बस स्टेशन पर पीपल के पेड़ के चारों तरफ दीवार बनाकर सौंदर्यीकरण का कार्य किया था। चारों ओर फूल के पौधे लगाकर लाइटिंग और फव्वारे भी लगाए थे लेकिन देखरेख के अभाव में पुष्प वाटिका बदहाल हो गई। अनिल कुमार, दीपक कुमार, दिनेश चंद्र, सूरज कुमार आदि ने पुष्प वाटिका के सुधारीकरण की मांग की। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आरएस राणा ने कहा कि जल्द पुष्प वाटिका की सफाई कर उसे दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें