कर्णप्रयाग। एसडीएम देवानंद शर्मा ने कर्णप्रयाग में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर फैली गंदगी और बिलिंग मशीन का प्रयोग नहीं करने पर दुकान के संचालकों पर नाराजगी जताई। उन्होंने शराब की दुकान के संचालकों से मानकों के अनुरूप बिलिंग मशीन का प्रयोग करने, शराब की ओवर रेटिंग पर रोक लगाने और सफाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त न करने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम शर्मा ने बताया कि नगर की कानून व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए समय-समय पर छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।