गोपेश्वर। लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होते ही जिला निर्वाचन विभाग भी चुनाव को शांतिपूर्वक कराने में जुट गया है। लोकसभा चुनाव संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि कंट्रोम रूम का नंबर 01372-251437 और टोल फ्री नंबर-1077 है। निर्वाचन से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी इन दूरभाष नंबरों से प्राप्त की जा सकती हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकाशक, मुद्रक और प्रेस स्वामियों की ओर से बिना रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की सहमति के निर्वाचन संबंधी पुस्तिका, पोस्टर, पंपलेट नहीं छपवाई जा सकती है। इसका उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।