कर्णप्रयाग। एसडीएम जीआर बिनवाल ने नगर में पालिका-प्रशासन की ओर से किए गए निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पालिका के ईओ को बिना प्राधिकरण की अनुमति के नगर के पंचपुलिया पर हो रहे कंपोस्ट पिट के निर्माण कार्य को रोकने के निर्देश दिए। साथ ही नगर की सफाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा। एसडीएम ने बताया कि नगर क्षेत्र की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए संयुक्त निरीक्षण अभियान संचालित किया जाएगा।