जोशीमठ। हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। सेना के जवानों ने पांच किलोमीटर तक मार्ग से बर्फ हटा ली है। अब मात्र एक किलोमीटर तक बर्फ हटानी शेष है। 28 मई तक हेमकुंड साहिब आस्था पथ पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।
हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून को श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। इन दिनों सेना के 40 जवान हेमकुंड के पैदल मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि हेमकुंड साहिब तक अब मात्र एक किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटाई जानी शेष है। 28 मई तक मार्ग को सुचारु कर दिया जाएगा। ब्यूरो