गोपेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल की जिला, ब्लॉक व नगर इकाइयों का नए सिरे से गठन किया जाएगा। दल के केंद्रीय महामंत्री सत्य प्रकाश सती ने कहा की 15 जून तक जिला स्तर की कार्यकारिणी के गठन के बाद 24 और 25 जुलाई को हरिद्वार में होने वाले महाअधिवेशन में केंद्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय कार्यकारिणी का भी गठन होगा। उन्होंने कहा कि दल की मजबूती के लिए दल का विस्तार किया जाएगा। गैरसैंण में स्थायी राजधानी की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर प्रशासन की ओर से दर्ज किए जा रहे मुकदमों पर उन्होंने कड़ा ऐतराज जताया और प्रशासन से तत्काल मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई। कहा गया कि इसके लिए आंदोलन भी करना पड़ेगा तो पीछे नहीं हटेंगे।