नंदासैंण। उपडाकघर नौटी में आयोजित तीन दिवसीय आधार शिविर में कुल 178 आधार संबंधी कार्य किए गए। डाक विभाग ने 11 अगस्त से यह शिविर आधार संबंधी कार्यों की बढ़ती भीड़ के कारण लगाया था। नौटी और आसपास के दूरस्थ क्षेत्रों से लोग आधार बनवाने, संशोधन कराने के लिए पहुंचे। शिविर में ग्राम किरसाल निवासी आठ वर्षीय आयुष का भी आधार बनाया गया। पीएलवी हेमंती नेगी ने बताया कि उसकी मां लापता हैं। पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण उसका आधार वर्षों से नहीं बन पाया था। आयुष के दादाजी ने कहा कि दूर केंद्र तक ले जाने में असमर्थता के कारण यह संभव नहीं था। नौटी उपडाकपाल विक्रम गुसाईं ने बताया कि विभाग ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित करता रहेगा। संवाद