फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में इंडेन रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर में दो माह से इंडेन रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं में रोष है। राजेंद्र प्रसाद पुरोहित, मनवर सिंह, हिमांशु बेंजवाल और शिव प्रसाद खंडूड़ी आदि ने बताया कि नगर में रसोई गैस सिलिंडर की अनियमित आपूर्ति से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों से रसोई गैस की आपूर्ति करने की मांग की, लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा यदि जल्द रसोई गैस की आपूर्ति नहीं की गई तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इंडेन रसोई गैस के प्रबंधक डीसी गुसांई ने बताया कि प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति कम होने से दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें