अपराध संक्षेप
कर्णप्रयाग। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग ने कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी, ज्योर्तिमठ, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर, बदरीनाथ में वाहनों की चेकिंग की। एआरटीओ (प्रवर्तन) आनंद जायसवाल ने बताया कि वाहनों के फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने, गलत साइड से ओवरटेक करने, चालकों के हेलमेट सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 17 चालान किए गए हैं। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया। संवाद