फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बृहस्पतिवार पाडुली गांव में गेहूं की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। उन्होंने खेत में स्वयं भी महिलाओं के साथ गेहूं की फसल काटी। राजस्व विभाग ने पाडुली निवासी लक्ष्मण सिंह बिष्ट के गेहूं के खेत में 30 वर्गमीटर का प्लाट बनाकर क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। निर्धारित आकार के प्लाट में गेहूं की उपज 11.700 किलोग्राम प्राप्त हुई। इस दौरान डीएम ने खेत का नक्शा, खसरा रजिस्टर और भू-अभिलेखों की जांच करते हुए काश्तकारों से बोए गए गेहूं की बीज के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान अपर सांख्यिकीय अधिकारी भुवन चंद्र सिंह बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक मोहन लाल, कास्तकार लक्ष्मण सिंह बिष्ट आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें