देवाल। क्षेत्र में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, जौ और आलू सहित अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ओले पड़ने से आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं मुख्य पर्यटन स्थल रूपकुंड, आली, वेदनी, बगजी बुग्याल में भी बर्फबारी हुई। बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड लौट आई है। लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल दिए हैं। वांण गांव के हीरा बुग्याली ने बताया कि आली, वेदनी व रूपकुंड सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। सेलखोला गांव के हेमचंद्र मिश्रा ने बताया कि ओलावृष्टि से गेहूं, जौ, आलू की फसल बर्बाद हो गई है।