फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम की ग्रामीणों के साथ दो घंटे तक चली बैठक रही बेनतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। गांव को सड़क से जोड़ने की मांग के लिए कलक्ट्रेट परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीणों की रविवार को अपर जिलाधिकारी के साथ बैठक बेनतीजा रही। अपर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की मांग पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया, लेकिन ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे की बातचीत में कोई हल न निकलने से एडीएम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने 18 फरवरी को गोपेश्वर नगर क्षेत्र से कलक्ट्रेट तक विशाल जुलूस-प्रदर्शन करने का एलान किया है। रविवार को ग्यारह बजे एडीएम एमएस बर्निया धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि साढ़े दस किलोमीटर छुरागाड-कनोल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर रुका था। जो अब अंतिम चरण में है। शीघ्र सड़क का काम शुरू करा दिया जाएगा। जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2016 से पीएमजीएसवाई के अधिकारी सड़क निर्माण कार्य वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर रुकी होने की बात कह रहे हैं। अब ग्रामीण अधिकारियों के झांसे में नहीं आने वाले। करीब दो घंटे तक एडीएम ने ग्रामीणों से आंदोलन स्थगित करने के लिए मनाया, लेकिन बात नहीं बनने पर वे बैरंग लौट गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी ने कहा कि 18 को ग्रामीणों के साथ विशाल जुलूस-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर छात्र संघ महामंत्री दिव्या नेगी, दीवान सिंह नेगी, नारायण सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, खिलाप सिंह, खीम सिंह, नारायण सिंह, बादर सिंह, हिम्मत सिंह, दीवान सिंह, शिव सिंह, चंद्री राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें