गोपेश्वर। जिला खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 से 18 फरवरी को बालक ओपन वर्ग की राज्य आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, यूएस नगर, चमोली, गौचर और टिहरी की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 फरवरी को पूर्वाह्न ग्यारह बजे से होगा।