सवाड़ व सौरीगाड़ गांव में 160 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में 45 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए गए। डा. शहजाद अली ने कहा कि सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए श्रीनगर भेजे जाएंगे। वहीं तीन दिन पहले 37 लोगों के सैंपल श्रीनगर भेजे थे उनकी रिपोर्ट अभी नहीं पहुंची।