फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चयन प्रक्रिया में 157 खिलाड़ी हुए शामिल

Fri, 07 Aug 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत चमोली जिले में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें शुक्रवार को दशोली विकासखंड के 157 (103 बालक और 54 बालिकाएं) बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस योजना के तहत 14 से 23 आयु वर्ग के कुल 200 (100 बालक व 100 बालिकाएं) खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जिन्हें शारीरिक दक्षता और खेल कौशल के आधार पर दो हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि आठ और नौ अगस्त को गोपेश्वर, ज्योतिर्मठ, कर्णप्रयाग और गौचर नगर पालिका के खिलाड़ियों की परीक्षा होगी। चयन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न निर्णायक, खेल विभाग के कर्मचारी, शारीरिक प्रशिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें