फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों से भरी बस पर चट्टान से गिरे पत्थर, एक महिला तीर्थयात्री की मौत, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर बेनाकुली के समीप चट्टान से छिटके पत्थर महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों की बस से जा टकराए। एक पत्थर बस की खिड़की का शीशा तोड़कर बस में जा घुसा। हादसे में एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर (गढ़वाल) के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम पांच बजे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे पुणे महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों की बस हनुमान चट्टी के समीप बैनाकुली चट्टान से गुजर रही थी, अचानक चट्टान से छिटके दो पत्थर बस के ऊपर आ गिरे। एक पत्थर बस की छत से जा टकराया, जबकि एक पत्थर खिड़की का शीशा तोड़कर बस के अंदर जा घुसा। हादसे में बस में सवार रुचि रॉय (50) पत्नी रविकांत और अश्विनी (48) पत्नी चंद्रकांत, निवासी बी 9604, सिद्धपार्क, अभिषेक रोड, ठाणे, महाराष्ट्र बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पांडुकेश्वर की पुलिस टीम ने बस से तीर्थयात्रियों को सुरक्षित उतारा और घायल महिलाओं को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को 108 स्वास्थ्य सेवा वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया, जहां उपचार के दौरान रुचि रॉय ने दम तोड़ दिया। अश्विनी की गंभीर हालत को देखते हुए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें