गोपेश्वर। नगर में जिला पंचायत भवन के समीप बृहस्पतिवार शाम को लगभग पांच बजे सुराई का पेड़ अचानक टूटकर एक कार से ऊपर गिर गया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। गनीमत रही कि इस दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। पेड़ गिरने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से पेड़ की टहनियों को कटवा कर वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई गई।