फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूला पुल पर आवाजाही के लिए पैदल रास्ता बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। लिंगड़ी के पूर्व प्रधान राजेंद्र भंडारी ने डीएम को ज्ञापन भेजकर बोरागाड़ में पिंडर नदी पर बने झूला पुल को जाने वाले पैदल मार्ग को बनाने की मांग की है। डीएम को ज्ञापन भेजकर कहा कि बोरागाड़ के पास पिंडर नदी में झूला पुल बनाया गया है। पुल से लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है, लेकिन पैदल रास्ता ठीक न होने के कारण घोड़े-खच्चर तथा पालतू जानवरों का आना-जाना नहीं हो पा रहा है। बताया कि लिंगड़ी, ओडर, वजई गांव के अलावा कुमाऊं के लोग खाद्यान सामग्री इसी पुल से घोड़े-खच्चर पर ले जाते है। पुल का रास्त नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें