फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेन्य बाहुल्य गांव सवाड़ में सेनिक स्मृति केंद्र के भवन निर्माण का विधायक मुन्नी देवी शाह ने भूमी पूजन कर किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। सैन्य बाहुल्य क्षेत्र सवाड़ गांव में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सैनिक स्मृति केंद्र बनाने की घोषणा की थी। मंगलवार को थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने स्मृति केंद्र निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। सैनिक स्मृति केंद्र करीब एक करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ वीरों की भूमि रही है। यहां के 22 वीर सपूतों ने प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया था। सैनिक स्मृति केंद्र निर्माण के लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कार्यदायी विभाग से निर्माण कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान देवकी देवी ने कहा कि प्रथम विश्व युद्ध के सैनिकों की स्मृति में बनने वाले सैनिक स्मृति केंद्र के भवन का निर्माण होना वीर सैनिकों को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटेडी, कनिष्ठ उप प्रमुख मनोज कुमार, भाजपा के मंडल अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, व्यापार संघ अध्यक्ष देवाल केडी मिश्रा, दर्शन दानू, पुष्कर बिष्ट और नरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें