जोशीमठ। एमजी विद्यालय जोशीमठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को विद्यालय का रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने कहा कि एमजी विद्यालय ने कई होनहार बच्चों का निर्माण किया है। उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य प्रतियोगी गतिविधियों के संचालन पर भी जोर दिया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, विद्यालय के प्रबंधक मुरली सिंह राणा, कलम सिंह राणा, रणजीत पंवार, भगत सिंह, ललित खंडूरी, प्रतिमा, सरोज, लीला देवी, मनीषा, प्रतिमा, सोनी आदि मौजूद थे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान के साथ ही पौणा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।