देवाल। ब्लॉक में नंदा देवी कन्या धन योजना का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों में रोष है। वानुड़ीगांव के ग्राम प्रधान आनंद बल्लभ कुनियाल ने डीएम को ज्ञापन भेजकर कहा कि कई लोगों ने नंदा देवी कन्या धन योजना के लिए आवेदन जमा किए हैं, लेकिन उनको योजना में मिलने वाली धनराशि का भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने योजना की धनराशि का भुगतान जल्द करने की मांग की।