फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णाहूति के साथ श्रीमद भागवत कथा और महायज्ञ संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। गोपीनाथ मंदिर के समीप नौ जून से चल रही श्रीमद्भागवत कथा और महायज्ञ का पूर्णाहुति से साथ समापन हो गया। इस दौरान भव्य कृष्ण झांकी निकाली गई। महिला कीर्तन मंडली के कीर्तन-भजनों से गोपीनाथ की नगरी गुंजायमान हो उठी।
विज्ञापन

भागवत कथा में कथावाचक आचार्य बालकृष्ण बधानी ने कहा कि भगवत कथा सुनने के लिए मन को एकाग्र करना पड़ता है। शांति, संतोष और सुख पाना है तो अंधकार का त्याग करना पड़ेगा। इस मौके पर वेदपाठी रमेश वशिष्ठ, सुनील जगोड़ी, अशोक चमोला, सुदामा प्रसाद, सुभाष जोशी, अनसूया प्रसाद, सिद्धार्थ, रुचि, सुशीला देवी, गोदांबरी, उमा रावत, राखी, कुमकुम, सरीता, कलावती आदि मौजूद थे। वहीं, गोपेश्वर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक आचार्य विजय प्रसाद पांडे ने कहा कि भगवान सर्वत्र विद्यमान हैं। इस मौके पर नगर पालिका सभासद नवल भट्ट, कुशलानंद भट्ट, नवीन भट्ट, नरेश, मुन्नी देवी, विपिन, दिनेश, सच्चिदानंद, उर्मिला, प्रमिला, लक्ष्मी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें