गोपेश्वर। चारधाम यात्रा पड़ावों और बदरीनाथ धाम में यात्रा के सफल संचालन के लिए नगर निकायों के अधिकारियों में फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि नगर पंचायत बदरीनाथ में कार्यरत अधिशासी अधिकारी बीना नेगी को नगर पंचायत थराली से संबद्ध कर दिया है। जबकि नगर पंचायत बदरीनाथ में कार्यरत वरिष्ठ सहायक अंकित राणा को अग्रिम आदेशों तक बदरीनाथ का अधिशासी अधिकारी नियुक्ति किया गया है। नगर पंचायत थराली के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार श्रेय को जिला कार्यालय गोपेश्वर (चमोली) में संबद्ध किया गया है।