फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदीकुंड की ट्रैकिंग पर गया दिल्ली का 27 सदस्यीय दल सकुशल लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। उर्गम-वंशीनारायण-मनपाई-नंदीकुंड-मद्महेश्वर की ट्रेकिंग पर गया दिल्ली के 27 ट्रेकरों का दल रविवार को उर्गम घाटी लौट आया है। यह दल उर्गम घाटी से छह जून को नंदीकुंड की ट्रेकिंग पर निकला था। ट्रेकरों के साथ गए उर्गम घाटी के नरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह और दीपक चौहान ने बताया कि समुद्र तल से 16500 फीट की ऊंचाई पर स्थित नंदीकुंड पूरी तरह से बर्फ के आगोश हैं। ट्रेक रूट अभी भी ट्रेकिंग के लिए बेहद खतरनाक बना हुआ है। ट्रेकर एक दूसरे का हाथ पकड़ कर ट्रेकिंग कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


नंदीकुंड सरोवर की धार्मिक मान्यता
नंदीकुंड सरोवर के समीप मां नंदा का प्राचीन मंदिर स्थित है। यहां उर्गम घाटी के पल्ला किमाणा, द्वींग, तपोण, पोखनी गांव के ग्रामीण नंदा देवी की लोकजात का आयोजन करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें