फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। विश्व रक्तदान दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान चार युवाओं ने रक्तदान किया और 15 युवाओं ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को रक्तदान के बारे में जानकारी भी दी।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनूप कुमार डिमरी ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान में वर्तमान तक रक्त का कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में मरीज को यदि रक्त की आवश्यकता होती है तो उसका विकल्प रक्तदान ही है। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, जिससे जरूरत पड़ने पर किसी के जीवन की सुरक्षा की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि तीन माह के अंतराल में रक्तदान करने से रक्तदाता के स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। शिविर में उत्तरा डिमरी, उदय सिंह राणा, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन भगत सिंह बिष्ट सहित चार युवाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, डीपीएम दीपक खंडूड़ी, एकता बिष्ट, डा. अस्मिता वशिष्ठ और संजय राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें