फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। पश्चिम बंगाल के एनआरएस मेडिकल कॉलेज में दो जूनियर डाक्टरों की पिटाई पर जिला अस्पताल बौराड़ी में कार्यरत डाक्टरों ने कड़ा रोष व्यक्त किया। घटना के विरोध में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शुक्रवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया। कहा कि पश्चिम बंगाल ही नहीं, अन्य कई राज्यों में डाक्टरों के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी है। लेकिन शासन-प्रशासन डाक्टरों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं, जिससे डाक्टर अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर डाक्टरों की सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। डा. अमित राय, डा. एके सिन्हा, डा. राखी गुसाईं, डा. सुचिता जैन, डा. अर्चना वर्मा, डा. साइका नेगी, डा. ऋचा थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में सीएचसी के डॉक्टरों ने भी एनआरसी मेडिकल कॉलेज में हुई मारपीट की घटना की निंदा की। उन्होंने स्वास्थ्य से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस अवसर पर प्रभारी अधीक्षक डा. बीपी पुरोहित, डा. बीएस भंडारी, डा. स्नेहा पुरोहित, डा. हरीश थपलियाल, डा. मनोज मिश्रा, डा. अनुज सैनी, डा. रजनीश, डा. अनामिका, डा. अनुराधा, डा. सौरभ, सीएस नौटियाल, संजय कुमार, विनय बहुगुणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें