फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य के अन्य जिलों में भी अपनाएंगे ड्रोन से ब्लड पहुंचाने की तकनीकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन व्यवसायियों को उद्योगों की भांति सुविधाएं दी जाएंगी। दूरस्थ और दुर्गम गांवों को नई तकनीकों के जरिये चिकित्सा सुविधाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। इसके लिए हाल ही में टिहरी जिले में ड्रोन कैमरे से कम से कम समय में ब्लड सैंपल लैब तक पहुंचाने का प्रयोग किया गया, जो सफल रहा है। अब इस तकनीकी का इस्तेमाल राज्य में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कर्णप्रयाग के नौली में सिमली-ग्वालदम हाईवे पर निर्मित 45 मीटर लंबे मलोट ब्रिज का लोकार्पण किया। बीआरओ ने 4.36 करोड की लागत से यह पुल तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के दूरदराज क्षेत्रों तक बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन पर लगाम लगाने के लिए सरकार स्वरोजगार के लिए ठोस योजनाएं बना रही है, ताकि युवाओं को पहाड़ में ही रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि सिमली महिला बेस अस्पताल के लिये 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बीआरओ के अपर महानिदेशक ए कुमार ने कहा कि नौली में बने मनोट ब्रिज का निर्माण निर्धारित अवधि से पहले ही पूरा कर लिया गया है। इस दौरान नौली, थापली, बगोली, कोटी, जेंटा, सलियाणा, घतोड़ा, गंगानगर आदि गांवों के लोगों ने नौली पहुंचकर समस्याओं के ज्ञापन मुख्यमंत्री को दिए। इस मौके पर थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह, बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, डीएम स्वाति एस भदौरिया, एसपी यशवंत सिंह चौहान, सीडीओ हंसादत्त पांडे, बीआरओ के मुख्य अभियंता एएस राठौर, कर्नल एसएस मक्कड़, जिला मीडिया प्रवक्ता रमेश मैखुरी, गजेंद्र रावत, टीका मैखुरी, अनुज डिमरी, दमयंती रतूड़ी, लक्ष्मी जोशी, चंद्रकला तिवाड़ी, महिपाल नेगी, सुमन डिमरी, राकेश रतूड़ी, विनोद थपलियाल आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं
-सिमली बाजार से सिमली गांव और देवल से सिदोली गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण
-गैरसैण ब्लाक के हाईस्कूल गोगना में दो कक्षों का निर्माण
-गैरसैंण के लामबगड़ गांव में बाढ़ से सुरक्षा के इंतजाम
-नौली-देवथापली-रतूड़ा अनुसूचित बस्ती तक मोटर मार्ग
-उज्जवलपुर-सैंज-धारकोट-घंडियाल सड़क का निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें