कर्णप्रयाग। तहसील के नौली गांव में 14 जून को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मोटर पुल का उद्घाटन करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि सीएम त्रिवेंद्र रावत शुक्रवार को बीआरओ सिमली-ग्वालदम मार्ग पर नौली में बने मलोट पुल का लोकार्पण करेंगे। वह सुबह 11.00 बजे नौली पहुंचेंगे। सिमली आंचल डेयरी में अस्थायी हैलीपैड बनाकर तैयार कर दिया है और सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रधान सुमन डिमरी, विनोद और हरीश आदि ने कहा कि सीएम के आगमन पर नौली क्षेत्र की समस्याओं से सीएम को अवगत कराएंगे। भाजपा कार्यकर्ता राकेश डमरी, महिपाल नेगी, हेमंत सेमवाल, समीर मिश्रा आदि ने कहा कि सीएम के भव्य स्वागत की तैयारी पूरी कर दी गई हैं।