फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेराधार के ग्रामीणों को छह महीने से नहीं मिला राशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। देवाल ब्लॉक के बेराधार गांव में छह महीने से राशन का वितरण नहीं हुआ है जबकि सस्ते गल्ले की दुकान पर पर्याप्त राशन की आपूर्ति की जा चुकी है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच कर राशन दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने डीलर पर कार्डधारकों से अधिक धनराशि वसूलने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

उप प्रधान चंद्र सिंह, साबुली देवी, प्रेमा देवी आदि ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि छह महीन से सस्ते गल्ले के राशन के लिए गांव के डीलर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन राशन नहीं मिल रहा है। डीलर की ओर से लोगों को दिसंबर 2018 से अंत्योदय, बीपीएल, केंद्र व राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाला राशन नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में डीलर ने राशन भी निर्धारित धनराशि से ज्यादा मनमाने दामों पर दिया और रेट लिस्ट भी नहीं लगाई गई है। ग्रामीणों ने डीएम से मामले की जांच करने और राशन उपलब्ध कराने की मांग की। देवाल सहायक खाद्यान्न निरीक्षक बीपी रतूड़ी का कहना है कि सरकारी राशन को डीलर निर्धारण दर से ज्यादा दाम में नहीं बेच सकता है। बेराधार गांव के डीलर को मई 2019 तक का गेहूं व चावल दे दिया गया है। मामला संज्ञान में आ गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जल्द ग्रामीणों को शीघ्र राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें