फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के साथ ही चमोली जिले में बुधवार को तड़के झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आ गई है। बुधवार को सुबह नौ बजे धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद फिर मौसम खराब हो गया। ऊंचाई वाले क्षेत्र में बारिश हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम में आए परिवर्तन से स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों को भी गरमी से राहत मिल गई है। चमोली जिले में तीन दिनों से जहां 38 डिग्री तापमान था वह बारिश के बाद 22 डिग्री तक पहुंच गया। बदरीनाथ धाम में 10 जून को तापमान 22 था जो 12 जून को 16 डिग्री रहा। हेमकुंड साहिब में अधिकतम तापमान 12 था जो 8 डिग्री तक पहुंच गया। यहां न्यूनतम 3 डिग्री पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें