फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में पर्यावरण प्रदूषण से हो रहे नुकसान पर लोगों को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। लोक जागृति विकास संस्था और महिला मंगल दलों के सौजन्य से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल, जमीन और जंगल के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित गोष्ठी में जल साथी पहल की एसोसिएशन प्रभारी वरतंदी जैना ने कहा कि लगातार बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण से हमारी नदियों, जंगलों और प्राकृतिक स्रोतों पर बुरा असर पड़ रहा है। यदि समय रहते जल प्रदूषण पर रोक नहीं लगाई गई तो भयावह पानी का संकट खड़ा हो सकता है। हिमालय सेवा संघ के मनोज पांडे ने कहा कि पेड़ पौधे जीवन की रक्षा करते हैं, लेकिन इन दिनों आग से जंगल जल रहे हैं जो भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। मैती संस्था के कल्याण सिंह रावत और कालेश्वर के ग्राम प्रधान हरीश चौहान ने हिमालय क्षेत्र में चौड़ी पत्ती वाले पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम में लोक जागृति विकास संस्था के सचिव जितेंद्र कुमार ने वनों पर आधारित गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, सरपंच कैलाश खंडूड़ी, राकेश मैठाणी, नंदी देवी, जितेंद्र कुमार, खिलदेव रावत, महेंद्र बिष्ट, रामदयाल, भगवान कंडवाल, राकेश नेगी, सुनील गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें