फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मचारी संगठन कर्णप्रयाग की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। उत्तराखंड मनरेगा कर्मचारी संगठन कर्णप्रयाग की ब्लॉक स्तरीय बैठक में मानदेय का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कर्णप्रयाग ब्लाक में कार्यरत मनरेगा कर्मियों को नवंबर से मई माह तक सात माह के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में परिवार के सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है। कहा कि कई बार शासन-प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से मानदेय का भुगतान करने की मांग की गई, लेकिन सकारात्मक प्रयास नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने निर्णय लिया कि एक सप्ताह में कर्मियों के लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। संगठन के प्रदेश संरक्षक द्वारिका प्रसाद देवली की अध्यक्षता में हुई बैठक में विनोद डिमरी, संतोष सेमवाल, सुरेंद्र सिंह, प्रकाश राणा, अजय डिमरी, आशीष मलगुड़ी, मनवर सिंह और मुकेश डिमरी आदि ने विचार व्यक्त रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें