फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला सभागार में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में सीडीओ ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क कटिंग से भूमि का मुआवजा न मिलने, पीएम आवास और पेंशन से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने संबंधित विभागों को तत्काल शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जन सुनवाई में धारकोट गांव के ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पूर्व कुहेड़-बांजबगड़-मथरपाल सड़क की कटिंग के लिए काश्तकारों की भूमि ली गई लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला। सीडीओ ने लोनिवि के अधिकारियों को काश्तकारों को मुआवजा देने के निर्देश दिए। किरूली गांव निवासी शिवलाल ने पीएमजीएसवाई की ओर से निर्मित चांतोली-किरुली मोटर मार्ग के निर्माण से खेतों में पड़े मलबे को न हटाने की शिकायत की। ग्राम सिवाई (मैठाणा) निवासी दिनेश कुमार ने कहा कि गांव के चार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया है। सीडीओ ने सभी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनूप कुमार डिमरी, एसडीएम बुसरा अंसारी, परियोजना अधिकारी प्रकाश रावत, जिला विकास अधिकारी एसके रॉय के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें